जय हिन्द न्यूज़/जालंधर। जय माँ सेवा संघ (रज़ि) द्वारा 10 नवम्बर को नकोदर रोड स्थित ज्योति चौंक में करवाये जा रहे 14 वे वार्षिक माँ भगवती जागरण के उपलक्ष्य में आज जागरण स्थल पर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गयी। झंडे से पहले शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया। बैंड बाजों डोल नगाड़ों संग माँ के भक्त जहा जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वही यात्रा मार्ग पर इलाका निवासी पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत भी कर रहे थे । शोभा यात्रा में शहर के समूह धार्मिक,राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के अलावा संघ के सभी सदस्यगण शामिल हुए। गौरतलब है कि पंजाब के इतिहास में पहली बार 38 शक्तिपीठों की पावन ज्योते एक मंच पर विराजमान हो भक्तों को आशीर्वाद देंगी। वही जालंधर में पहली बार सतिँदर सरताज व लखविदर वडाली एक मंच पर माँ भगवती का गुणगांन करेंगे। शोभा यात्रा के पश्चात विधिवत पूजन के साथ हनुमंत ध्वज की स्थापना की गयी व संघ द्वारा विशाल लंगर भी लगाया गया। शोभा यात्रा में शीतल ग्रुप के अभिषेक विज, एआईजी पवन उप्पल, मेयर जगदीश राज राजा, तहसीलदार अरविंद प्रकाश वर्मा, भाजपा नेता रॉबिन सापला, पार्षद शैरी चड्डा, पार्षद अनूप पाठक, कांग्रेस नेता जिम्मी कालिया, इकबाल सिंह, सुभाष सौंधी, नवविकास शिम्पु, चेयरमैन किरन कुंद्रा, प्रधान हेमंत सरीन, विक्की शर्मा, प्रमोद सहगल, बॉबी शर्मा, अशोक बाटला, रणदीप सूरी, सौरभ शर्मा, बब्बू बतरा, इंद्रजीत मदान, अशोक भंडारी, पुलकित भंडारी, अर्जुन बिल्लू चड्डा, रजिंदर सभ्रवाल, इशू सभरवाल, राकेश महाजन, सोमा गिल, मनी चौहान, विनोद कुमार, सौरव मल्होत्रा, वरुण मदान, मुनीश कौशल, वरुण मदान, वरुण शर्मा, रॉबिन कनौजिया, सोहन कनौजिया, परशोतम लाल, जतिन सोनी, साहिल शर्मा, टोनी, जॉय कुंद्रा, कनव कुंद्रा, अजय भारद्वाज, राजू नारंग, शाम लाल अरोड़ा, मनिंदर राणा, सौरव खुराना, अंकुश वालिया, सतिँदर भास्कर, नरेश अरोड़ा, दीप संधू, अर्जुन बहल, हरप्रीत बेदी, चरणजीत मक्कड़, राजिंदर शर्मा, कुलदीप सिंह, सुखविदर सिंह, हनी सरीन, अजय सरीन, सुभाष खटक, अनिल भाटिया, डी सी भाटिया, जनक राज अरोड़ा, टोनी, करण पाठक, वरुण शर्मा, करण शर्मा, वनीत संगुआ,दीपू बठला, पवन कपूर, जसवंत सिंह सग्गु, राज मदान, सतनाम सिंह, अविनाश कौर वालिया' संजीव कनौजिया, नन्नू कनौजिया, राहुल शर्मा, गोपाल कृष्ण, रमा सरीन, दिलप्रीत सरीन, दिव्या कुंद्रा, रविंदर सहगल उपस्थित थे ।